आज की खबर

दुर्ग में अफ़ीम की फसल लहलहा रही है 2 एकड़ खेत में… शिकायत पर पहुँची पुलिस भी दंग, कई हिरासत में… किसी को छोड़ा नहीं जाएगा- एसएसपी विजय अग्रवाल

छत्तीसगढ़ में शायद पहली बार अफीम की खेती का मामला आया है। ओडिशा के पूरे नक्सल प्रभावित जंगलों से ऐसी बातें बाहर आती थीं, लेकिन छत्तीसगढ़ में तो दुर्ग जिले के समोदा गांव में अब2 एकड़ खेत में ललहलहाती अफीम की फसल देखकर पुलिस भी दंग रह गई है। अफीम के पौधों में गोल-गोल फल आ गए हैं, जिनपर चीरा लगाने से सफेद द्रव के रूप में अफीम टपकने लगती है। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने करीब दो एकड़ में अफीम की फसल मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि इस बेहद गंभीर मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है और किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। यह खेत और फसल वहीं के विकास ताम्रकार की बताई गई है। उसके राजनैतिक कनेक्शन के कारण सियासी बवाल भी शुरू हो गया है।

Screenshot

अब तक मिली जानकारी के अनुसार समोदा गांव के सरपंच की शिकायत के बाद पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ मिलकर पौधों की जांच शुरू की है। इसमें वनस्पति विशेषज्ञों की मदद भी ली जा रही है। पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि गांव में लंबे समय से खेत में लगाई गई फसल को लेकर लोगों को शक था। खेत में पहुंची पुलिस को प्रारंभिक जांच में ही अफीम की खेती का पुख्ता शक हो चुका है। अब साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button