आज की खबर

नगरघड़ी से तेलीबांधा की आगे तक डेढ़ किमी का फ़ोरलेन फ्लाइओवर मंज़ूर… साय सरकार ने जारी किए 173 करोड़ रुपए, काम 4 माह बाद मार्च से शुरू

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने राजधानी रायपुर में ट्रैफिक की आसानी के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट फाइनल किए हैं और फंड भी जारी कर दिया है। ताज़ा योजना नगरघड़ी चौक से आगे गुरु तेगबहादुर उद्यान से तेलीबांधा में नेताजी सुभाष चौक से गुरूनानक चौक तक फ्लाईओवर बनाने की है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने इस फ्लाइओवर के लिए 173 करोड़ रुपए मंजूर कर लिए है। पीडब्लूडी सचिव आईएएस डॉ कमलप्रीत सिंह ने संबंधित अफसरों को पूरी प्रक्रिया तीन माह के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए हैं ताकि निर्माण मार्च 2026 में शुरू कर इस फ्लाइओवर को 2027 अंत तक बना दिया जाए।

जीई रोड पर कलेक्ट्रेट चौक से महज 50 मीटर दूरी से यह फ्लाइओवर सीधा चढ़ेगा। शंकरनगर शहीद भगत सिंह चौक तेलीबांधा कैनाल रोड चौक और तालाब क्रॉस कर गुरुनानक चौक के आगे उतरेगा। इससे कलेक्ट्रेट चौक से तेलीबाँधा तक डायरेक्ट ट्रैफिक को भी आसानी होगी और नीचे वाली मैं रोड के सिग्नल वाले तीन चौराहों पर भी ट्रैफिक प्रेशर कम हो जाएगा। रायपुर शहर के यातायात को व्यवस्थित करने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में इस फ्लाईओवर के निर्माण को शामिल किया गया था। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे इस फोरलेन (16.61 मीटर चौड़ा) फ्लाईओवर के निर्माण से शंकर नगर चौक, केनाल रोड क्रासिंग व गुरूनानक चौक में यातायात की समस्या से निजात मिलेगी। इस फ्लाईओवर से नगर घड़ी चौक से यातायात सीधे तेलीबांधा थाने तक पहुंच जाएगी तथा नगर घड़ी चौक का ट्रैफिक तेलीबांधा चौक से पहले बांयी ओर मुड़कर अटल एक्सप्रेस-वे से सीधे एयरपोर्ट तक पहुंच जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button