आज की खबर

राजधानी में 20 मार्च समेत इस माह तीन दिन बंद रहेगा नॉनवेज… एक भी दुकान खुली तो माल जब्त कर लगेगी सील

रायपुर नगर निगम ने इस महीने तीन अलग-अलग दिनों में नॉनवेज की बिक्री रोकने के निर्देश दिए हैं। निगम से जारी आदेश के मुताबिक आने वाले 20 मार्च को चेत्रीचंद्र, 27 मार्च को रामनवमी और 31 मार्च को  महावीर जयन्ती पर रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में मांस – मटन विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

मेयर मीनल चौबे ने प्रतिबंध वाले दिनों में नॉनवेज की दुकानें खुलने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही, होटलों में भी मांस-मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही भी की जाएगी और संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही भी की जाएगी।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button