आज की खबर
नक्सल कमांडर गणेश उइके ओडिशा में ढेर… दो महिला समेत मारे गए 4 माओवादियों में एक शव गणेश का… पुलिस ने की पुष्टि

इस दफ़ा ओडिशा से अहम ख़बर आ रही है कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा समेत चार राज्यों में वांटेड तथा एक करोड़ से ज़्यादा का इनामी खूँखार नक्सली कमांडर गणेश उइके मुठभेड़ में मार गिराया गया है। सूत्रों के अनुसार ओडिशा की स्पेशल फोर्स SOG व सीआरपीएफ व बीएसएफ़ की संयुक्त टीमों ने गणेश उइके को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ओड़िसा के कंधमाल जिले के गंजम जिले के जंगल से लगे राम्पा के जंगल में गणेश उईके मारा गया है। फोर्स ने मुठभेड़स्थल पर दो महिला समेत चार नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इनमे एक गणेश उइके का है। ओडिशा पुलिस के DIG ओप्स सिंह ने इसकी पुष्टि की है। छत्तीसगढ़ पुलिस इस बारे में जानकारी जुटा रही है।



