देश-विदेश

Late Night : नई दिल्ली से कश्मीर तक रात 9.45 बजे भूकंप के तेज झटकों से दहशत… अफ़ग़ानिस्तान में आए भूकंप से हिला उत्तर भारत

राजधानी नई दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शुक्रवार रात 9:45 बजे भूकंप के तेज झटके लगे, जिससे दहशत फैल गई। राजधानी दिल्ली और चंडीगढ़ से लेकर जम्मू-कश्मीर के बड़े हिस्से तथा उत्तर भारत के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से घबराए लोग लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। अब तक किसी जनहानि की खबर नहीं है।

जानकारी के मुताबिक भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई। तेज झटकों के कारण हूँ दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई इलाकों में धरती हिली। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पुंछ और कश्मीर घाटी के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके कुछ सेकंड तक रहे, लेकिन उनकी तीव्रता इतनी थी कि लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। पाकिस्तान के बड़े हिस्से से भी भूकंप की खबरें हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button