आज की खबर

लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद… इनके अलावा राजीव शुक्ला, रंजीता रंजन और देवेंद्र प्रताप

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटों के लिए लक्ष्मी वर्मा (भाजपा) और फूलोदेवी नेताम (कांग्रेस) को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।आज 9 मार्च को नामांकन वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के बाद विधानसभा में निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। इन्हें मिलाकर छत्तीसगढ़ की पांचों राज्यसभा सीटें भर गईं। कांग्रेस से कुल तीन (फूलोदेवी, राजीव शुक्ला और रंजीता रंजन) तथा भाजपा से दो (लक्ष्मी वर्मा और देवेन्द्र प्रताप सिंह) सदस्य राज्यसभा में हैं।

बहरहाल, छत्तीसगढ़ में ख़ाली हुई दोनों सीटों पर केवल दो ही नामांकन दाखिल हुए थे। जिसके कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी और दोनों उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया।

लक्ष्मी वर्मा भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं और पहली बार राज्यसभा जा रही हैं। फूलोदेवी नेताम को कांग्रेस ने दोबारा मौका दिया है। उनका पिछला कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा था। विधानसभा में भाजपा के बहुमत के कारण एक सीट उनकी झोली में जाना तय था, जबकि कांग्रेस ने अपनी मौजूदा सीट बचाने के लिए फूलोदेवी को फिर से मैदान में उतारा था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button