आज की खबर
कुम्हारी ओवरब्रिज कल 10 मार्च से 9 दिन तक वन-वे… एक तरफ़ का ट्रैफिक नीचे सर्विस रोड पर चलेगा… सुबह-शाम रहेगा जाम
रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे के बेहद महत्वपूर्ण कुम्हारी फ्लाईओवर को कल 10 मार्च से 18 मार्च के बीच वन-वे कर दिया जाएगा। ऐसा एक हिस्से की सड़क और पुल के मेंटेनेंस के लिए किया जाएगा। यह काम नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया करवाएगी। इस दौरान पुल के बंद हिस्से के ट्रैफिक को कुम्हारी में पुल के नीचे वाली सर्विस रोड पर चलाया जाएगा। डेली अपडाउन करने वालों का अनुमान है कि इससे रोज़ाना सुबह-शाम कुम्हारी में बड़ा जाम भी लगने की आशंका है। वैसे भी रायपुर-दुर्ग आने जाने वाले पिछले कुछ दिन से किसी न किसी तरह से ट्रैफिक की मुश्किलें झेल रहे हैं। कुछ दिन पहले कुम्हारी में ही खारून नदी के पुल पर तेल का टैंकर पलट गया था। इस वजह से ट्रैफिक घंटों तक पूरी तरह बंद था और लोग बहुत परेशान हुए थे।



