आज की खबर

79वें स्वतंत्रता दिवस की अनंत शुभकामनाएं… जानिए अगस्त की 15 तारीख ही क्यों चुनी गई थी… और कौन से देशों में Independance Day आज

पूरे देश में शुक्रवार, 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही गर्व से मनाया जा रहा है। देशवासियों के लिए 15 अगस्त की तारीख तो केवल इसलिए ही बहुत खास है, क्योंकि इस दिन हमें अंग्रेजों से आजादी मिली थी। यह भी जानना चाहिए कि स्वतंत्रता दिवस के लिए यह तारीख ही क्यों चुनी गई थी। विभिन्न प्लेटफार्म पर जो आथेंटिंक कंटेंट उपलब्ध है, उसके मुताबिक यह तारीख तत्कालीन ब्रिटिश राज  के लिए महत्वपूर्ण थी, क्योंकि 15 अगस्त 1945 को जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध में सरेंडर किया था। भारत के अंतिम वाइसराय माउंटबेटन इस दिन को ऐतिहासिक मानते थे। यह महज ऐतिहासिक संयोग था, जिसने भारत की आजादी को एक अनोखी तिथि से जोड़ दिया।

अब जानिए कि 15 अगस्त को भारत के अलावा दुनिया के कई और देशों में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया में भी आज ही स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाता है। गल्फ में बहरीन और अफ्रीका में कांगो की स्वतंत्रता दिवस की तारीख भी 15 अगस्त ही है। इन देशों में वहां की ऐतिहासिक घटनाएं इसकी वजह हैं।  हालांकि, इनके पीछे के कारण और ऐतिहासिक घटनाएं अलग हैं। इसीलिए यह तारीख हमारे स्वतंत्रता दिवस को अंतरराष्ट्रीय संदर्भ में खास बना देती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button