छत्तीसगढ़

JEE Mains : लड़का चप्पल काटकर उसमें मोबाइल छिपा लाया… एक घंटे बाद वाशरूम से लौटा, तब शक हुआ… जांच में चप्पल से निकला फ़ोन, अरेस्ट

भिलाई के ION Digital Zone सिरसाकला, पार्थिवी इंजीनियरिंग कॉलेज भिलाई में JEE Mains की पहली पाली की परीक्षा के दौरान आदित्य नाम के एक परीक्षार्थी को जांच कर्मियों ने संदिग्ध गतिविधि पर रूम से बाहर निकाल लिया। उसकी जांच की गई तो कोई नकल सामग्री या इंस्ट्रूमेंट नहीं मिला। आखिर में शक पर चप्पल उतरवाई गई तो सब हैरान रह गए। युवक चप्पल को काटकर उसने बहुत सफाई से मोबाइल छिपाए हुए था। उसने वाशरूम से चुपचाप कॉल कर कई आंसर जुटा लिए थे। इसके बाद वेन्यू कमांडिंग अधिकारी अजीत वर्मा ने रिपोर्ट करवाई। छात्र को अरेस्ट कर लिया गया। उसके ख़िलाफ़ पुरानी भिलाई थाने में धारा 09 छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2008 के तहत केस रजिस्टर किया गया है।इस करवाई में एसएसपी दुर्ग ने गार्ड के साथ साथ भिलाई पुलिस स्टाफ एवं परीक्षा केंद्र के सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता की सराहना की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button