आज की खबर

ओसाका में छत्तीसगढ़ पैवेलियन में उमड़े जापानी… नवा रायपुर, सिरपुर, चित्रकोट बने आकर्षण का केंद्र… सुबह से शाम तक पहुंचे 22 हजार दर्शक

जापान के दूसरे बड़े शहर ओसाका के वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ पैवेलियन ही दिन जापानियों की जमकर तारीफ बटोरी। सुबह से रात तक 22 हजार जापानियों ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, विरासत, उद्योग और पर्यटन को देखा और तारीफ की। बस्तर के चित्रकोट जलप्रपात की मनोरम छटा जापानियों के आकर्षण का केंद्र बनी। इसके अलावा रायपुर, देश का पहला ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी, जिसे निवेश और औद्योगिक प्रगति के लिए तैयार किया गया है, यहाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

भारत सरकार के इंडियन ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) के आमंत्रण पर 24 से 30 अगस्त तक भारत पैवेलियन में छत्तीसगढ़ अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। पैवेलियन में छत्तीसगढ़ की धरती की सुंदरता और धरोहर को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है। यहां इतिहास और आस्था की झलक देने वाले 8वीं शताब्दी के विशाल बौद्ध स्थल सिरपुर (Sirpur) को भी जापानियों ने काफी पसंद किया है। पैवेलियन में छत्तीसगढ़ की रणनीतिक भौगोलिक स्थिति पर विशेष बल दिया गया। राज्य की केंद्रीय स्थिति और मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट नेटवर्क उसे देश के भीतर सबसे बड़ा लॉजिस्टिक हब बनाते हैं।

छत्तीसगढ़ पैवेलियन में कोसा सिल्क ने भी जापानियों को काफी आकर्षित किया। कोसा अपनी प्राकृतिक चमक, मजबूती और आकर्षण के लिए विख्यात है और राज्य के वनों में पाए जाने वाले एंथरेया मायलिट्टा रेशमकीट से तैयार किया जाता है। कोसा से बनी कलात्मक इंस्टॉलेशन छत्तीसगढ़ की आत्मा को व्यक्त करती है। दरअसल वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ पैवेलियन की शानदार शुरुआत और रिकॉर्डतोड़ दर्शक संख्या ने आने वाले सप्ताह की दिशा तय कर दी है। यह पैवेलियन न केवल सांस्कृतिक विविधता का उत्सव है, बल्कि छत्तीसगढ़ को सतत औद्योगिक प्रगति और वैश्विक निवेश अवसरों के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button