आज की खबर

अमेरिका-इजरायली हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के साथ खानदान भी लगभग खत्म… खामनेई की घायल पत्नी ने भी आज दम तोड़ा

अमेरिका और इसराइल के तेहरान पर जिस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मृत्यु हुई थी, उसी हमले में घायल उनकी पत्नी मनसुरेह ने भी दो दिन के इलाज के बाद सोमवार को दम तोड़ दिया। इस तरह, पहले हमले में अयातुल्लाह खामेनेई का लगभग पूरा खानदान ख़त्म हो गया है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक खामेनेई के परिवार केइन सदस्यों की मृत्यु हो चुकी है।

– अयातुल्ला अली खामेनेई: सुप्रीम लीडर की मौत की पुष्टि ईरानी सरकारी मीडिया ने की है।

– मंसूरेह खोजस्तेह बाघेरजादेह (पत्नी): हमले में गंभीर रूप से घायल होने और कोमा में रहने के बाद सोमवार 2 मार्च को मृत्यु हुई।

– बेटी: खामेनेई की एक बेटी (नाम स्पष्ट नहीं) की हमले में मौत हुई है। हालांकि उनकी तीन बेटियां बताई गई हैं।

– दामाद : खामेनेई के मिसबाह अल बघेरी दामाद भी इस हमले में मारे गए।

– बहू ज़ेहरा हदाद अदेल: उनकी एक बहू की भी मौत की खबर है।

– पोता/पोती: परिवार के एक पोते और एक पोती के भी मारे जाने की रिपोर्ट है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button