इंटेलिजेंस चीफ अमित कुमार केंद्र में एडीजी इम्पैनल्ड… भारत सरकार से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ के इंटेलिजेंस चीफ तथा 1998 बैच के आईपीएस अफसर अमित कुमार को भारत सरकार में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) इम्पैनल्ड किया गया है। केंद्र सरकार ने देशभर के 1998 बैच के 30 आईपीएस अफसरों को एडीजी इम्पैनल करने का आदेश कल देर शाम जारी किया है। अमित कुमार छत्तीसगढ़ में बड़ी जिम्मेदारियों के अलावा पूर्व में सीबीआई में भी काम कर चुके हैं।
आईपीएस अमित कुमार को जनवरी 2024 में विष्णुदेव साय सरकार ने छत्तीसगढ़ का इंटेलिजेंस चीफ नियुक्त किया गया था। वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (CBI) से लौटने के बाद इस पद पर तैनात किए गए थे। अमित कुमार सीबीआई (CBI) में संयुक्त निदेशक (Joint Director) के रूप में कार्यरत थे और वहां की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (Anti-Corruption Wing) की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वे केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण पदों के लिए विचारणीय श्रेणी में रहते हैं, और हाल के घटनाक्रमों में उनकी गिनती राज्य के प्रभावशाली और भरोसेमंद अधिकारियों में होती है।
आईपीएस अमित कुमार को जनवरी 2025 में विशिष्ट सेवा के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।



