आज की खबर

INSTA, Honeytrap & Kidnap : लड़के की दोस्ती करवाई, मिलने बुलाकर अपहरण… पिता से एक करोड़ रु फिरौती मांगी… आरोपी भांजे समेत 5 अरेस्ट, सभी रायपुर के

सोशल मीडिया प्लेटफार्म, खासकर इंस्टाग्राम में वैसे तो कोई बुराई नहीं है, लेकिन जब अपराधी इसका उपयोग करते हैं तो मामला बड़े अपराध की दिशा में ही जाता है। दुर्ग में एक युवक ने रिश्ते में अपने ठेकेदार मामा से पैसे मांगे। उसने नहीं दिए, तब ठेकेदार से बेटे से अपने दोस्त की बहन की इंस्टाग्राम में दोस्ती करवाई। बात चल पड़ी, तब लड़के को उसी इंस्टा महिला मित्र के जरिए मिलने बुलवाया। वह जैसे ही पहुंचा, आरोपी युवक ने अपने दोस्तों और महिला के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। उसे ले जाकर और इंस्टा में बातचीत के डीटेल लेकर धमकाया और पिता को फोन करके उसी से एक करो़ड़ रुपए मंगवाए। ठेकेदार पिता ने पुलिस को खबर दी। दुर्ग और धमतरी पुलिस ने मिलकर आरोपियों का लोकेशन निकाला और धमतरी जिले में दबोच लिया। इस हनीट्रैप के जाल में एक बार फिर इंस्टाग्राम प्लेटफार्म का इस्तेमाल हुआ, क्योंकि आसानी से दोस्ती करवाने में यही अभी नंबर-वन पर चल रहा है। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि रिश्तेदार भांजा संजय साहू, महिला हेमपुष्पा साहू, कृष्णा साहू उर्फ करण (मास्टरमाइंड), रविंद्र लहरे और शैलेंद्र लहरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार आरोपी रायपुर में चंगोराभाठा के हैं तथा एक अमलेश्वर में रहता है। दुर्ग पुलिस ने राहत की सांस इसलिए ली, क्योंकि जिस लड़के का अपहरण हुआ, वह बहुत कम उम्र का है और किसी अनहोनी की आशंका ने इस मामले में बहुत तेज इन्वेस्टिगेशन किया था।

घटना यही है कि आरोपी संजय ने पीड़ित के पिता से पैसे नहीं मिलने के बाद अपने दोस्त कृष्णा के साथ मिलकर महिला हेमपुष्पा के जरिए लड़के ही इंस्टा में दोस्ती करवाई। दोनों में मैसेज वगैरह का आदान-प्रदान शुरू हो गया। कुछ दिन बाद सुनियोजित ढंग से लड़के को अमलेश्वर में तिरंगाा चौक बुलवाया गया। वह बाइक से पहुंचा और आरोपियों ने उसे दबोचकर सेंट्रो कार में बिठा लिया। लड़के को इंस्टा के मैसेजेस से डराकर पिता को फिरौती का फोन करवाया गया। उसके बाद आरोपी उसे लेकर धमतरी चले गए। रिपोर्ट मिलने के बाद अमलेश्वर थाना तथा दुर्ग के अफसरों ने मिलकर लड़के को ढूंढने के एफर्ट में तेजी दिखाई। लोकेशन मिलने पर धमतरी पुलिस की मदद ली गई। बेहद गोपनीय ढंग से पुलिस ने लोकेशन पर छापा मारा और लड़के को बरामद कर सुरक्षित किया। इसके बाद आरोपी भी पकड़े गए, जिन्हें जेल भिजवा दिया गया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button