आज की खबर

भारत फाइनल में, बड़े मैच में इंग्लैंड से रोमांचक जीत… सबसे बड़ा मैच न्यूज़ीलैंड के साथ 8 मार्च को अहमदाबाद में

भारतीय क्रिकेट टीम t-20 world कप के फाइनल में पहुँच गई है। मुंबई में टीम इंडिया ने इंग्लैंड हाई स्कोर्ड मैच और रोचक मुक़ाबले में 7 रन से हरा दिया है। भारत ने 20 over में रिकॉर्डतोड़ 253 run बनाए। संजू सैमसन ने एक बार आतिशी बल्लेबाजी करते हुए भारत की ओर से सर्वाधिक 89 run बनाए। इंग्लैंड ने भी इतने बड़े स्कोर का पूरी ताकत से पीछा किया। इंग्लैंड के बैथेल ने बेहद तेज शतक लगाया लेकिन इंग्लैंड 7 रन से हार गई।

भारत ने सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। फिर इंग्लैंड को हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया। भारत का मुकाबला फाइनल में न्यूजीलैंड के साथ होगा। यह महामुकाबला 8 मार्च 2026, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।ट्रॉफी 2025 में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button