आज की खबर
राजधानी में स्टील कारोबारियों पर आयकर छापे… इनसे जुड़े जमीन व्यापारियों के यहाँ भी जाने की सूचना
राजधानी रायपुर में गुरुवार को सुबह आयकर विभाग ने स्टील कारोबारियों पर बड़ी छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक, ओम स्पंज, देवी स्पंज और हिंदुस्तान क्वाइल पर आयकर विभाग ने फ़ोर्स के साथ रेड की है। लोहा कारोबार से जुड़े इन कारोबारियों के घर, दफ़्तर और प्लांट सहित लगभग 40 से 50 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई है। कार्रवाई तड़के शुरू हुई, जो अब भी जारी है। आयकर विभाग ने इन फर्मों के संचालकों के सभी ठिकानों को कवर किया है। पता चला है कि इन उद्योगपतियों से जुड़े जमीन कारोबारियों के ठिकानों पर भी कार्रवाई की जा रही है। इन कारोबारियों के नाम अभी पता नहीं चले हैं। कार्रवाई के दौरान किसी भी संभावित तनाव या विरोध को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। 100 से ज्यादा CRPF जवान विभिन्न लोकेशनों पर तैनात किए गए हैं।



