आज की खबर

संत कबीर के नाम पर दामाखेड़ा अब कबीर धर्मनगर… सीएम साय ने तय किया था नया नाम… इधर, कवर्धा में चण्डाल पुर और गदहा भाठा के नाम भी बदले

कबीरपंथ के अनुयायियों के लिए छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण दामाखेड़ा का नाम अब कबीर धर्मनगर होगा। सीएम साय की कैबिनेट ने इस दामाखेड़ा के नए नाम पर मुहर लगा दी है। बता दें कि सीएम विष्णु देव साय ने 23 फरवरी 2024 को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के  दामाखेड़ा में आयोजित संत समागम समारोह ‘‘मांघीमेला‘‘ में घोषणा की थी कि दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा होगा। अब से यह गाँव अधिकृत तौर पर कबीर धर्मनगर के नाम से जाना जाएगा।

इसके अलावा साय कैबिनेट ने कवर्धा के दो गांव के नाम भी बदले हैं। कवर्धा तहसील की पंचायत गदहाभाठा का नाम बदलकर सोनपुर कर दिया गया है। इसी तरह बोड़ला की ग्राम पंचायत चण्डालपुर का नाम बदलकर   चन्दनपुर किया गया है। सरकारी रिकॉर्ड में अब ये दोनों गांव भी नए नाम से जाने जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button