आज की खबर

भारतीय टीम एशिया कप में आज फिर पाकिस्तान को धूल चटाने तैयार… आज रात 8 बजे से टी-20 मैच sony liv पर दुबई से लाइव

भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुक़ाबले में आज रात फिर पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए तैयार है। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे शुरू होगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर होगी। इसके अलावा  Sports Ten 1, Sony Sports Ten 1 HD, Sony Sports Ten 5 और Sony Sports Ten 5 HD टीवी चैनलों पर मैच लाइव चलेगा। यह इस एशिया कप 2025 का भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा मैच होगा। ग्रुप स्टेज में भारत ने पिछले रविवार को पाकिस्तान को रौंद डाला था।

भारतीय क्रिकेट टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफयान मोकिम।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button