आज की खबर
ज़रूरी ख़बर : रायपुर में तेलघानी, स्टेशन, गुढ़ियारी, फाफाडीह की हर प्रमुख सड़क पर शाम 5 से रात 9 बजे तक सभी भारी-हल्के और ई मालवाहक बैन, देखिए आदेश
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने अग्रसेन चौक, तेलघानी नाका, स्टेशन रोड क्षेत्र, गुढ़ियारी और फाफाडीह में सभी प्रमुख मार्गों को शाम के जाम से राहत दिलाने के लिए बड़ा फैसला किया है। पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने इन सभी संबंधित सड़कों पर बड़े और हल्के ही नहीं, बल्कि टाटा एस से लेकर ई-रिक्शा टाइप बहुत हल्के लोडर भी शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक बैन कर दिए हैं। इन मालवाहनों से शाम के समय सड़कों पर ट्रैफिक तो प्रभावित होता ही है, सड़क पर कहीं भी गाड़ी खड़ी करवाकर माल लोड-अनलोड करवाने की प्रवृत्ति से इन इलाकों में हालात और बिगड़ रहे थे क्योंकि इस पूरे सर्किल में थोक और चिल्हर, दोनों तरह का कारोबार अधिक है। इस बैन का क्षेत्र तथा अन्य बारीक जानकारियां आदेश में देख सकते हैं।




