आज की खबर

बिजली बिल या फीस के लिए एप भेजे तो पहचाने बिना डाउनलोड मत करना… रायपुर आउटर में किसान के डेढ़ लाख इसी तरह पार

रायपुर आउटर में लोगों को बड़ी संख्या में फ़ोन आ रहे हैं, जिनमे बिजली बिल पटाने या बिजली कंपनी की किसी सुविधा के लिए एप डाउनलोड के लिए कहा जा रहा है। दिलचस्प ये है कि फ़ोन करने वाला ख़ुद को बिजली कर्मचारी कहते हुए बिल डिटेल्स या काफ़ी बातें सही बता रहा है। ऐसा ही करके सेजबहार के पास भटगांव के व्यक्ति के खाते से एक बार में डेढ़ लाख रुपए पार कर लिए गए हैं। ये फ़्राडिये इनके ख़तरनाक हैं कि एक छोटी सी चूक आपको गलती सुधारने का मौक़ा नहीं देगी।

पुलिस ने बताया कि मुजगहन इलाके में भटगांव के रोशन देवरात्रे (53) को शुक्रवार शाम 5.30 बजे मोबाइल नंबर 7643020953 से काल आया।कॉल करने वाले ने ख़ुद को बिजली कंपनी का स्टाफ बताया। उसने रोशन के द्वारा मीटर लगवाने का आवेदन दिया गया है। इसी की प्रोसेसिंग फीस पटाने के लिए फ़्राडिये ने लिंक भेजकर रोशन से एप डाउनलोड करा लिया। लिंक डाउनलोड करते ही उसके एकाउंट से 156200 रूपए ट्रांसफर कर लिए गए।  रोशन ने कल रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मुजगहन पुलिस आईटी एक्ट 66 डी और 318-4 के तहत दर्ज कर साइबर सेल की मदद से इस मामले की पड़ताल कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button