एनालिसिस
IAS रजत बंसल जनसंपर्क आयुक्त भी होंगे… IAS रवि मित्तल प्रधानमंत्री ऑफिस के लिए रिलीव

छत्तीसगढ़ के आईएएस डॉ रवि मित्तल गुरुवार को प्रधानमंत्री कार्यालय के लिए छत्तीसगढ़ से रिलीव कर दिए गए हैं। प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह बाद डॉ मित्तल पिछले पाँच वर्ष में दूसरे आईएएस हैं, जिन्हें पीएम ऑफिस में पदस्थ किया गया है। वे छत्तीसगढ़ में जनसंपर्क आयुक्त भी थे। उनकी जगह साय सरकार ने आईएएस रजत बंसल को जनसंपर्क आयुक्त तथा संवाद के सीईओ की ज़िम्मेदारी दी है। रजत बंसल पर शासन ने पहले भी भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के साथ साथ सुशासन अभिसरण और खनिज विभाग जैसी अहम ज़िम्मेदारियाँ दे रखी हैं।




