आज की खबर
रायपुर-भिलाई-दुर्ग राजधानी प्राधिकरण के सीईओ का जिम्मा आईएएस अंकित आनंद को… अभी आवास पर्यावरण सचिव
नया रायपुर, रायपुर, भिलाई और दुर्ग को मिलाकर बनाए जा रहे छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण की रफ्तार अब बढ़ रही है। साय सरकार ने लंबे मंथन के बाद सीनियर आईएएस अंकित आनंद को राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त कर दिया है। अंकित आनंद अभी आवास पर्यावरण विभाग के सचिव हैं और नया रायपुर विकास प्राधिकरण की भी अहम ज़िम्मेदारी निभा चुके हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के पदेन अध्यक्ष ख़ुद सीएम विष्णुदेव साय हैं।




