एनालिसिस

छत्तीसगढ़ में रामनवमी पर कल 26 मार्च को छुट्टी घोषित… सरकारी और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने गुरुवार, 26 मार्च को सरकारी छुट्टी घोषित कर दी है। छुट्टी की घोषणा नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत की गई है। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान (स्कूल-कॉलेज) और अन्य सरकारी सेवाएं बंद रहेंगी।

पंचांग के अनुसार इस वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह शुरू होकर 27 मार्च की सुबह समाप्त होगी, जिससे कई स्थानों पर उदया तिथि के अनुसार 27 मार्च को भी पर्व मनाया जा रहा है।
इसीलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने वहाँ 26 और 27 मार्च अर्थात्रा ज्य में दो दिन की छुट्टी घोषित की है। इसी तरह, झारखंड सरकार ने पहले 26 मार्च को छुट्टी घोषित थी, लेकिन एनआई एक्ट (NI Act) के तहत अब इसे बदलकर 27 मार्च (शुक्रवार) कर दिया गया है।

Screenshot
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button