आज की खबर
सिविल लाइंस में पुलिस की गाड़ी से जोरदार टक्कर… ई बाइक सवार 14 साल के स्कूली बच्चे की मृत्यु… बहन बुरी तरह घायल, अस्पताल में
राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस इलाके में आज शुक्रवार 6 फरवरी, को सुबह 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पुलिस के टो-ट्रक की टक्कर से ई बाइक पर बहन के साथ स्कूल जा रहे स्कूल जा रहे 14 साल के छात्र अंश थवानी की मौके पर मृत्यु हो गई। इस हादसे में घायल बच्ची नमिसा को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
हादसा छत्तीसगढ़ क्लब के ठीक सामने हुआ। दोनों भाई-बहन की बाइक को पुलिस गाड़ी ने पीछे से टक्कर मारी और ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। सिविल लाइन एसीपी रमाकांत साहू ने मीडिया को बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस गाड़ी जब्त कर ली गई है।



