आम चुनावदेश-विदेश

हरियाणाः भाजपा की लिस्ट में 2 मंत्री समेत 9 विधायकों के टिकट कटे…विनेश फोगाट को उतार सकती है कांग्रेस

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को होने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों की घोषणा शुरू हो गई है। भाजपा ने पहली लिस्ट बुधवार को जारी की, जिसमें 67 नाम हैं। हर राज्य की तरह भाजपा ने यहां भी टिकट काटने में कमी नहीं की है। 2 मंत्री समेत 9 विधायकों को पार्टी ने बाहर बिठा दिया है। भाजपा सरकार के मौजूदा सीएम नायब सिंह सैनी को लाड़वा सीट से उतारा गया है। खास बात ये है कि इस लिस्ट में जेजेपी के तीन पूर्व विधायक भी हैं, जिन्हें भाजपा ने टिकट दिया है। दो विधायकों की सीट भी बदली गई है।

इधर, कांग्रेस ने दो दिन पहले ही हरियाणा में 49 नाम शार्ट लिस्ट कर लिए थे, लेकिन अब तक सूची जारी नहीं की है। सूची पर पार्टी में उच्चस्तर पर सहमति बन चुकी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार 34 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट गुरुवार को जारी की जा सकती है। पहली सूची में रेसलर विनेश फोगाट को टिकट देकर कांग्रेस चौंका भी सकती है। विनेश फोगाट पेरिस औलिंपिक में वजन 100 ग्राम अधिक होने की वजह से मैडल से वंचित हो गई थीं, लेकिन देश ने उन्हें हाथों-हाथ लिया है। विनेश का सिल्वर पक्का था और जिस तरह से कुश्ती लड़ रही थीं, उससे गोल्ड की संभावनाएं भी बन गई थीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button