आज की खबर

रायपुर में तड़के 3 बजे ओले गिरे जिससे ठंडक… 20 मार्च तक तेज गर्मी के आसार नहीं

राजधानी रायपुर में मंगलवार को तड़के 3 बजे मौसम अचानक बदला और अंधड़-बारिश के साथ करीब 15 मिनट तक ओले गिरे। ओले गिरने और बारिश के कारण मौसम रात में ही ठंडा हो गया और यही ठंडक अभी दोपहर तक बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्से में अगले 3-4 दिनों तक (18 से 20 मार्च) हल्की बारिश और गरज-चमक का सिलसिला जारी रह सकता है। जिससे तापमान में गिरावट बने रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने आज मंगलवार को सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभाग के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। राज्य में अधिकतम तापमान 36°C से 37°C और न्यूनतम तापमान 20°C से 22°C के बीच रहने का अनुमान है।आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। इस समय

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button