एनालिसिस

रायपुर की दो फर्मों के चार ठिकानों पर जीएसटी छापा… बड़ी टैक्स चोरी उजागर होने के आसार

स्टेट जीएसटी (State GST) विभाग ने गुरुवार, 26 मार्च को रायपुर में दो फर्मों पर छापा मारा है, जिनसे बड़ी जीएसटी चोरी का खुलासा होने की संभावना जताई गई है। छापेमारी भैंसथान स्थित अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में दो बड़ी फर्मों लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स के चार अलग-अलग ठिकानों पर की गई है।यह छापेमारी मुख्य रूप से फर्जी बिलिंग (Fake Billing) और व्यवसाय में टैक्स छिपाने की सूचनाओं के आधार पर की गई है। जीएसटी के करीब 10 अधिकारियों की टीम संबंधित व्यावसायिक परिसरों के दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की विस्तृत जांच कर रही हैं।

Screenshot

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button