कई राज्यों में राज्यपाल और केंद्रशासित प्रदेशों के एलजी बदले… बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र और तेलंगाना समेत कई जगह नई नियुक्तियां
चुनाव से ठीक पहले पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तमिलनाडु समेत कई राज्यों के राज्यपालों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों के तबादलों और नई नियुक्तियों को मंजूरी दी है। देर शाम जारी आदेश के मुताबिक दिल्ली में तरनजीत सिंह संधू को नया उपराज्यपाल (LG) नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र में जिष्णु देव वर्मा को राज्यपाल बनाया गया है। वे पहले तेलंगाना के राज्यपाल थे। बिहार में लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पश्चिम बंगाल में आर.एन. रवि
को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे पहले तमिलनाडु के राज्यपाल थे। इसी तरह, तेलंगाना में शिव प्रताप शुक्ला को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे पहले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। हिमाचल प्रदेश में लद्दाख के पूर्व उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता को राज्यपाल बनाया गया है। नागालैंड में नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। लद्दाख :में दिल्ली के निवर्तमान उपराज्यपाल विनय कुमार को उपराज्यपाल बनाकर भेजा गया है। तमिलनाडु में केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इन नियुक्तियों के साथ-साथ केंद्र सरकार ने देशभर के ‘राजभवनों’ का नाम बदलकर ‘लोक भवन’ (या कुछ राज्यों में ‘जन भवन’) करने का भी ऐतिहासिक फैसला लिया है, ताकि औपनिवेशिक विरासत को खत्म कर इन्हें जनता से जोड़ा जा सके।



