आज की खबर

छत्तीसगढ़ में 5 हजार टीचर्स की भर्ती को सरकारी मंज़ूरी, देखिए आदेश… बजट सत्र के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के आसार

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में 5,000 शिक्षकों की भर्ती को आज 3 फ़रवरी को मंजूरी दे दी है। मंज़ूरी का आशय यह है कि अब शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया जल्दी शुरू हो जाएगी। अब तक जो जानकारी आई है, उसके मुताबिक भर्ती प्रक्रिया बजट सत्र के बाद या फिर पीएससी मेन्स के बाद शुरू होने की संभावना है।

Screenshot

पाँच हज़ार शिक्षकों की भर्ती का विभागीय आदेश आज जारी कर दिया गया है। पूर्व में जारी आदेश के तहत 4,708 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति दी गई थी। अब इसके अतिरिक्त 292 सहायक शिक्षकों के नए पद सृजित करते हुए उन पर भी भर्ती की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस तरह कुल पदों की संख्या बढ़कर 5,000 हो गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button