आज की खबर
रायपुर के पूर्व एसएसपी संतोष सिंह अब होंगे सीआईएसएफ डीआईजी… डेपुटेशन के लिए जल्द हो जाएंगे रिलीव
रायपुर के पूर्व एसएसपी तथा छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस संतोष सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डीआईजी पदस्थ किया है। वर्तमान में संतोष सिंह पुलिस मुख्यालय में डीआईजी सीसीटीएनएस/एससीआरबी के पद पर पदस्थ हैं।छत्तीसगढ़ शासन से उन्हें जल्दी ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में डीआईजी संतोष सिंह को उनके प्रभावी पुलिसिंग अभियानों (जैसे ‘निजात’ नशा विरोधी अभियान) के लिए अमेरिका की संस्था IACP (International Association of Chiefs of Police) द्वारा प्रतिष्ठित ‘अंडर-40’ अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में उनके द्वारा लिखित संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना (UN Peacebuilding) पर आधारित एक शोध पुस्तक भी प्रकाशित हुई है, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।



