आज की खबर

छत्तीसगढ़ में साढ़े 3 साल राज्यपाल रहे पूर्व IAS शेखर दत्त का निधन… राज्यपाल डेका और सीएम साय ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ में जुलाई 2010 से जनवरी 2014 तक राज्यपाल रहे शेखर दत्त का बुधवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कुछ घंटे पहले ही दिल्ली एम्स ले जाया गया, जहाँ उन्होंने अंतिम सांसें लीं। शेखर दत्त 80 वर्ष के थे। उनके निधन पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख जताया तथा प्रशासनिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को याद किया।

पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त ने करियर की शुरुआत 1966 में भारतीय सेना से की थी। वे 1971 के भारत-पाक युद्ध में भी शामिल थे और उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए उन्होंने विशिष्ट सेवा पदक हासिल किया था। सेना से वीआर लेने के बाद वे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चुन लिए गए तथा अविभाजित एमपी तथा भारत सरकार में कई पदों पर काम किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button