आज की खबर

राशन दुकान के लिए फूड इंस्पेक्टर ने लाख रु मांगे… रिश्वत के साथ एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने स्व सहायता समूह को बिलासपुर में मस्तूरी इलाके के फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर ने एक स्व-सहायता समूह को सरकारी उचित मूल्य राशन दुकान आबंटित करवाने के लिए एक लाख रुपयेमांगे थे, जिसकी समिति ने एसीबी को शिकायत कर दी थी।

बिलासपुर में एसीबी के डीएसपी अजितेश सिंह के मीडिया को बताया कि मस्तूरी निवासी एक व्यक्ति ने 3 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव की उचित मूल्य दुकान वर्तमान में पंचायत संचालित कर रही है और उसे शैल स्व-सहायता समूह को दिलाने के लिए आवेदन एसडीएम कार्यालय मस्तूरी में करीब तीन महीने पहले दिया गया था। समूह के पदाधिकारियों की ओर से शिकायतकर्ता ने फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार से संपर्क किया। वस्त्रकार ने एसडीएम के समक्ष जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने और आबंटन आदेश जारी करवाने के नाम पर एक लाख रुपये मांगे। तब एसीबी में इसकी शिकायत की गई। शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से फूड इंस्पेक्टर को कैश के साथ पकड़ लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button