आज की खबर

आबकारी भवन के तीसरे माले में आधी रात लगी आग… सोमवार से ऑडिट होनी थी, पहले ही दस्तावेज-फाइलें राख…

राजधानी रायपुर के आबकारी भवन में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात सरकारी शराब बेचने वाली सबसे अहम संस्था छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन के दफ्तर में आग लग गई। आग उस हाल में लगी, जहाँ कारपोरेशन के कागजात रखे थे। बताते हैं कि इनकी सोमवार से ऑडिट शुरू होनी थी, लेकिन सब उससे पहले ही सारी फाइलें और दस्तावेज जलकर राख हो गए। आग की इस घटना से आबकारी अमला ही नहीं, बल्कि संबंधित एजेंसियां भी सन्न हैं और किसी को समझ नहीं आ रहा है कि सोमवार से आडिट किस रिकॉर्ड की होगी, क्योंकि सब जल गया है। हालांकि आग की सूचना पुलिस के पास नहीं आई, ऐसा अफसरों ने बताया आबकारी विभाग के अफसर भी चुप्पी साधे हुए हैं। लेकिन आसपास के लोगों ने बताया कि आबकारी भवन की तीसरी मंजिल में रात 9 बजे के आसपास आग लगी और बुझाते-बुझाते आधी रात हो गई। दूसरे-तीसरे माले की बाहरी ग्रे कलर की एलिवेशन टाइल्स पर आग के काले निशान अभी भी सड़क से नज़र आ रहे हैं, फिर भी विभाग अफ़सर चुप हैं।

लाभांडी में आबकारी भवन मेन रोड पर है। इस बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर स्टेट मार्केटिंग विभाग का ऑफिस है, जो आबकारी विभाग का अहम पार्ट है और सरकारी शराब की खरीदी बिक्री का पूरा हिसाब यहीं रहता है। सूत्रों के अनुसार इस साल की बिक्री का रिकॉर्ड और फाइलें इसी दफ्तर के हॉलनुमा कमरे में थीं। आग रात में नज़र आई, तब फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। लेकिन आग पर काबू से पहले ही रिकॉर्ड जल चुका था। दरअसल आबकारी विभाग प्रदेश के राजस्व का बड़ा हिस्सा संभालता है, ऐसे में दस्तावेजों का नष्ट होना जांच और पारदर्शिता के लिहाज से झटका है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button