आज की खबर

काले पहाड़ पर फिर भीषण मुठभेड़… फोर्स ने 5 नक्सलियों को मार गिराया… पूरे इलाके में मुहिम

छत्तीसगढ के बीजापुर में आज 19 फ़रवरी को फोर्स के साथ भीषण मुठभेड़ में 5 नक्सलियों के मारे जाने की ख़बर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह एनकाउंटर तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा यानी काले पहाड़ इलाके में हुआ है।  सुरक्षाबलों ने न केवल 5 नक्सलियों को ढेर किया है, बल्कि पिछले चार दिनों के व्यापक अभियान में नक्सलियों के 214 ठिकानों और बंकरों को भी ध्वस्त कर दिया है। हालांकि आज हुई मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि बाक़ी है। 
फ़ोर्स को सर्चिंग के दौरान जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए हैं। इसमें 450 IED, 818 BGL शेल, डेटोनेटर और लगभग 12,000 किलो खाद्य सामग्री शामिल है।यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन कगार’ (Operation Kagar) के तहत की गई। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है क्योंकि सुरक्षाबलों को कुछ बड़े नक्सली नेताओं (जैसे देवजी और दामोदर) के वहां छिपे होने की सूचना मिली थी।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य रखा है। जिसके तहत बस्तर में सुरक्षाबल आक्रामक अभियान चला रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button