आज की खबर

हर सरकारी अफसर-कर्मचारी को विपश्यना शिविर के लिए 12 दिन की विशेष छुट्टी… ये दिन ड्यूटी में गिने जाएंगे… तनाव से राहत देने की पहल

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने आईएएस और राज्य सेवा समेत तमाम अफसर-कर्मचारियों को तनाव से राहत देने के लिए बड़ी पहल की है। अफसर-कर्मचारियों को आवासीय विपश्यना ध्यान शिविरों में हिस्सा लेने के लिए विशेष छुट्टी की घोषणा कर दी है। हालाँकि छुट्टी देने के नियम ऐसे हैं कि पहले अफसर-कर्मचारी को विपश्यना ध्यान शिविर के रजिस्ट्रेशन का कागज देना पड़ेगा। लौटने के बाद उन्हें शिविर पूरा करने का प्रमाणपत्र भी लगाना होगा। ऐसा नहीं करने पर दी गई छुट्टी अर्जित अवकाश में कन्वर्ट कर दी जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश यहाँ देख सकते हैं :-

Screenshot
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button