आज की खबर

बिजली कंपनी के डायरेक्टर आरए पाठक रिटायर… एमपी-सीजी में 41 साल काम किया पॉवर कंपनियों में… चेयरमैन रोहित यादव ने किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में डायरेक्टर (वाणिज्यिक एवं नियामक मामले) श्री आर.ए.पाठक 41 वर्ष की सेवा देने के बाद रिटायर हो गए। मुख्यालय के सेवाभवन में आयोजित समारोह में उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए ऊर्चा सचिव एवं चेयरमैन डॉ. रोहित यादव ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया। डॉ. यादव ने उनके कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की कामना कीl इस अवसर पर पावर कंपनी के निदेशक एस.के.कटियार, आर.के.शुक्ला एवं भीमसिंह कंवर भी उपस्थित थे।

आरए पाठक ने अविभाजित मध्यप्रदेश विद्युत मंडल एवं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल सहित पावर कंपनीज में 41 वर्षों तक सेवाएं दीं। उन्हें अप्रैल 2025 में निदेशक पद पर राज्य शासन ने नियुक्त किया था और वे कार्यपालक निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए। उनका कार्यकाल पूरा होने पर पावर कंपनी में आयोजित विदाई समारोह में अध्यक्ष डॉ. यादव नेउनकी सेवाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि उनकी कार्यक्षमता और कार्यशैली अलग थी। उन्होंने अपना कार्यकाल समर्पण एवं निर्भिकता से पूरा किया।
कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक (जनरेशन) एस के कटियार ने उनके कर्मठ कार्यशैली की प्रशंसा की और बताया कि पाठक ग्रिड मैनेजमेंट में भी कुशल व्यक्ति रहे हैं। प्रबंध निदेशक (पारेषण) राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि पाठक चार दशक से भी ज्यादा समय विद्युत अधोसंरचना से ले कर वााणिज्यिक मामले में अपने सेवाएं दी हैं, जो उनके अनुभवों एवं कुशलकार्य प्रबंधन का प्रतीक है। इसी प्रकार प्रबंध निदेशक (वितरण) भीमसिंह कंवर ने कहा कि उनके सेवा समर्पण से विद्युत विकास कार्यों में गति आई तथा उनके कार्यकाल में अनेक सुधार व वित्तीय प्रबंधन के कार्य किये गये। आरए पाठक ने कंपनी प्रबंधन व्दारा सौंपे गये विभिन्न जिम्मेदारियों के प्रति साधुवाद दिया तथा कर्मचारी तथा अधिकारियों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक के.एस.मनोठिया, वी.के.साय, संजय पटेल, श्री एम एस चौहान, आरपी नामदेव, एस के ठाकुर, एम एस कंवर ,सीएल नेताम,जेएस नेताम, वी के दीक्षित सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रकाशन अधिकारी गोविंद पटेल ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button