आज की खबर

चुनाव आयोग ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी समेत कई अफसरों को हटाया… ममता बैनर्जी सरकार को झटके शुरू

विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक और पुलिस फेरबदल करके ममता बैनर्जी सरकार को तगड़ा झटका दे दिया है। आयोग ने पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अफसरों को बदल दिया है। आयोग ने राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीना को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटा दिया है। चुनाव आयोग ने इन पदों पर नई नियुक्तियों का एलान भी कर दिया है। आयोग ने यह निर्देश भी दिए हैं कि सोमवार 16 मार्च यानी आज दोपहर 3 बजे तक नए अधिकारियों को अपनी कुर्सी संभालनी होगी।

चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार  दुष्यंत नारियावाला बंगाल के नए मुख्य सचिव होंगे। इसी तरह 1997 बैच की आईएएस संघमित्रा घोष को गृह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोग ने पुलिस सिस्टम को बदलते हुए  बैच के आईपीएस अधिकारी सिद्धनाथ गुप्ता को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। वहीं नटराजन रमेश बाबू को डीजी, करेक्शनल सर्विसेज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अजय मुकुंद रानाडे को अतिरिक्त महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बनाया गया है। वहीं अजय कुमार नंद को कोलकाता का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। आयोग ने कहा है कि हटाए गए अधिकारियों को चुनाव संपन्न होने तक किसी भी चुनावी ड्यूटी में शामिल नहीं किया जा सकेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button