आज की खबर

गूंगा सीरियल किलर… दो अकेली महिलाओं का कत्ल…साइको ने सूखी लकड़ी से ही मार डाला… संबंध बनाने से मना करने की सजा

रायपुर से लगे लवन इलाके में दो महिलाओं के ब्लाइंड मर्डर में सनसनीखेज खुलासा

रायपुर से लगे बलौदाबाजार जिले के लवन इलाके का गांव भालूकोना… दो साल पहले 29 मई को पुलिस को खबर मिली कि गांव के बाहर 55 साल की एक महिला की लाश तालाब के किनारे मिली है। लाश खून से सनी थी। वहीं मोटी सूखी लकड़ी मिली, जो खून-आलूदा थी। पुलिस ने हत्यारे की तलाश शुरू की पर कुछ खास पता नहीं चला। दो साल बाद पिछले साल की 13 मई… इसी गांव से पुलिस को फिर खबर आई कि महानदी के किनारे पेड़ पर 35 साल की महिला की लाश लटकी है। उसका शव भी खून से सना था। वहीं खून से सनी मोटी सूखी लकड़ी मिली। दोनों ही महिलाएं अकेली रहती थीं और मर्डर ब्लाइंड रहे। पुलिस जांच में लगी रही और भनक लगी कि सभी को गांव में रहनेवाले 32 साल के गूंगे युवक तेजराम उर्फ कोंदा पर शक है। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे बिठा लिया। वह कोंदा है, इसलिए कुछ मिला नहीं। इसके बाद पुलिस ने इशारों में बात करनेवाले विशेषज्ञों (साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट्स) का रायपुर से इंतजाम किया। इशारों में कोंदा से पूछताछ शुरू हुई तो जो उसने बताया, उससे सब सन्न रह गए। पुलिस के अनुसार कोंदा ने स्वीकार किया कि दोनों महिलाओं को उसी ने एक स्टाइल से मारा। दोनों अकेली रहती थीं। एक नदी और दूसरी तालाब के किनारे सूने में मिलीं तो कोंदा ने जबर्दस्ती की कोशिश की। दोनों नहीं मानीं तो लकड़ी से उन्हें तब तक पीटता रहा, जब तक दम नहीं निकल गया। पहले केस में उसने नदी में और दूसरी वारदात के बाद तालाब में नहाकर कपड़े धोए और लौट आया। उसकी गांव में एक फ्रेंड है। कोंदा से पूछताछ के आधार पर बलौदाबाजार एएसपी अशिषेक सिंह ने शंका जताई कि कोंदा की यह फ्रेंड भी बाल-बाल बच गई। एक ही तरीके से एक के बाद एक महिलाओं की हत्या करने वाले इस सीरियल किलर को फिलहाल बलौदाबाजार पुलिस ने जेल भेज दिया है। जरूरत पड़ने पर दूसरे परीक्षणों के लिए उसे रिमांड पर लिया जा सकता है।

भालूकोना में करीब दो साल पहले 35 साल की अनुपम बाई की लाश मिली, तो पुलिस ने लंबी तफ्तीश की। महिला अरसे से अकेली रह रही थी। कई तरह से पता लगाने की कोशिश की गई, लेकिन सुराग नहीं मिला। ब्लाइंड मर्डर की यह जांच धीरे-धीरे थम गई। दो साल बाद यानी मई 2023 में जब 55 साल की …. बाई का शव मिला, तब पुलिस पुख्ता हो गई कि दोनों महिलाओं को एक ही व्यक्ति ने मारा है। एक जैसे दो ब्लाइंड मर्डर और एक ही किलर के अंदेशे से इस बार लवन पुलिस ने जांच में पूरी ताकत लगा दी। तब कहीं से इशारा मिला कि तेजराम उर्फ कोंदा शक के घेरे में है। पुलिस उसे थाने ले गई, पर गूंगा होने की वजह से कुछ खास नहीं मिला। पर पुलिस को यह अनुमान लग गया कि कोंदा असल में साइको भी है। इसके बाद साइन लैंग्वेज विशेषज्ञों को बुलाया गया। उनकी तथा मनोवैज्ञानिकों की मदद से कोंदा से पूछताछ शुरू की गई, तब उसने सच उगला कि सूने में दोनों को पकड़कर संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। विरोध करने पर वहशी ने सूखी लकड़ी से उन्हें इतना मारा कि दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया। कोंदा ने कुछ और सबूत भी बरामद करवाए। उसे 6 सितंबर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button