आज की खबर

The Stambh Breaking : चर्चित मामले में डीएसपी कल्पना वर्मा सस्पेंड… पद के दुरुपयोग, अनुपातहीन संपत्ति का आरोप… आदेश में विवाद का उल्लेख नहीं

छत्तीसगढ़ में काफ़ी समय से चर्चित केस में आख़िरकार पुलिस ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को सस्पेंड कर दिया है। यह केस एक होटल व्यवसायी के साथ पार्टनरशिप के रूप में उभरा था। हालांकि इस दौरान कई और बातें आई थीं, आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला था और मीडिया में इस विवाद को लेकर पर्सनल बातें भी आई थीं। लेकिन राज्य शासन से जारी आदेश में इनमे से किसी भी चर्चा का उल्लेख नहीं है। जारी आदेश के मुताबिक डीएसपी कल्पना वर्मा को पद का दुरुपयोग, विरोधाभासी बयान देने, अनुचित आर्थिक लाभ लेने तथा आय से अधिक संपत्ति के मामले में सस्पेंड किया गया है और उन्हें पीएचक्यू रायपुर में अटैच किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button