आज की खबर

डॉ रमन की तमिलनाडु में स्लिप डिस्क की सफल सर्जरी… सोशल मीडिया पर शुभचिंतकों का जताया आभार… इसी सत्र में संभाल सकते हैं स्पीकर की ज़िम्मेदारी

स्लिप डिस्क की अत्यधिक तकलीफ़ के कारण विधानसभा का बजट सत्र छोड़कर तमिलनाडु गए स्पीकर डॉ रमन सिंह की बुधवार को सुबह कोयम्बटूर के अस्पताल में सफल सर्जरी हुई है। यह जानकारी ख़ुद डॉ रमन की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई है। पूर्व सीएम डॉ रमन ने अपनी पोस्ट पर लिखा-  आज तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित हॉस्पिटल में मेरे कमर संबंधी (स्लिप डिस्क) समस्या का ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ है। चिकित्सकों के परामर्श अनुरूप मैं स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहा हूँ। आप सभी की मंगलकामनाओं के लिए आभारी हूँ I

डॉ रमन की जगह अभी विधानसभा की अध्यक्षता धर्मजीत सिंह कर रहे हैं और पूर्व स्पीकर धरम कौशिक को भी जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि डॉ रमन होली के आसपास लौट आएंगे और संभव है कि इसी बजट सत्र के अंतिम दिनों में वे विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल लें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button