आज की खबर

महिला सिपाही के आरोप के बाद डिप्टी कलेक्टर सस्पेंड… बीजापुर में पदस्थ हैं, बालोद में दर्ज हुई थी एफआईआर

बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके को राज्य शासन ने महिला सिपाही के आरोपों के बाद सस्पेंड कर दिया है। कार्रवाई गंभीर आरोपों की प्राथमिक जांच के बाद की गई है। महिला सिपाही ने अधिकारी पर दुष्कर्म समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में बालोद जिले के डौंडी थाने में केस रजिस्टर है और पुलिस जांच कर रही है। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए शासन स्तर पर भी मामले को संज्ञान में लिया गया।

महिला सिपाही ने डिप्टी कलेक्टर उइके के खिलाफ मुख्य सचिव से भी शिकायत की है। आवेदन के साथ कथित प्रमाण भी सौंपे गए थे। शिकायत में आरोपी अधिकारी को संरक्षण दिए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं। महिला सिपाही का आरोप है कि डिप्टी कलेक्टर उइके नेn सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि एबॉर्शन के लिए भी दबाव बनाया। साथ ही आर्थिक रूप से शोषण करने का भी आरोप लगाया गया है। प्राथमिक जांच में आरोपों को शासन ने गंभीर माना है, इसीलिए सस्पेंशन किया गया है। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट पर की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button