आज की खबर

INSTA में साड़ियाँ बेचकर 50 करोड़ का साइबर फ्रॉड… खैरागढ़ पुलिस ने मुंबई से पकड़ा गिरोह

छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है, जिसमें लगभग ₹50 करोड़ का घोटाला सामने आया है। यह कार्रवाई मुंबई में की गई, जहाँ से यह गिरोह ऑनलाइन ठगी का संचालन कर रहा था। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने इंस्टाग्राम पर साड़ी खरीदने के दौरान ₹64,000 की धोखाधड़ी होने की शिकायत दर्ज कराई।
खैरागढ़ लिस ने इस शिकायत की जाँच करते हुए मुंबई के कल्याण और डोंबिवली में ठगी के एक बड़े गिरोह का पता लगाया। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड सहित कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 100 से ज़्यादा बैंक खाते, 100 से ज़्यादा फ़र्ज़ी सिम कार्ड, 5 लैपटॉप और कई मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।यह गिरोह ऑनलाइन गेमिंग ऐप और इंस्टाग्राम वगैरह में फ़र्ज़ी शॉपिंग वेबसाइट के ज़रिए लोगों को ठग रहा था। अफ़सरों के मुताबिक़ इस गिरोह ने शॉपिंग साइट्स के ज़रिए 50 करोड़ रुपए से ज़्यादा की ठगी की है। खैरागढ़ पुलिस ने मुंबई में सात दिनों तक निगरानी कर इस गिरोह के ठिकानों पर छापा मारा और आरोपियों को एक-एक कर अरेस्ट किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button