आज की खबर

विधानसभा घेराव में कांग्रेस ने रायपुर में दिखाई ताक़त… पायलट बैज भूपेश के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार, 17 मार्च को कांग्रेस ने विधानसभा घेराव के दौरान ताक़त दिखाई है। इस प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता औरबड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेसी राजीव भवन से नया रायपुर स्थित विधानसभा का घेराव करने निकले, लेकिन पुलिस ने कैनाल रोड पर ही रोक दिया।

कांग्रेस ने मनरेगा का नाम बदलने, प्रदेश में कानून-व्यवस्था, रसोई गैस (LPG) की किल्लत और अफीम की खेती जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर विधानसभा घेराव की घोषणा की थी। प्रदर्शनकारियों ने भारत माता चौक से विधानसभा की ओर कूच किया। रास्ते में पुलिस ने कई जगहों पर भारी बैरिकेडिंग की थी, जिसे तोड़ने की कोशिश के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी और धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने शंकर नगर से लेकर तेलीबांधा तालाब तक भारी पुलिस बल तैनात किया था.
घेराव से पहले भारत माता चौक पर एक बड़ी जनसभा आयोजित की गई, जहाँ सचिन पायलट और भूपेश बघेल ने राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की और दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button