आज की खबर

विधानसभा में अफ़ीम खेती पर आज कांग्रेस की हंगामे की तैयारी… अगले 10 दिन में आएंगे कई अहम विधेयक

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र होली के अवकाश के बाद आज सोमवार 9 मार्च से फिर शुरू होने जा रहा है। पहले ही दिन विपक्षी कांग्रेस दुर्ग में अफ़ीम की खेती पर हंगामे की तैयारी में है। पता चला है कि कांग्रेस की ओर से काम रोको प्रस्ताव लाकर इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की जा सकती है। वैसे आज प्रश्नकाल में खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग के सवाल सूचीबद्ध हैं। यही नहीं, बजट पर आज से ही मंत्रियों की विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा का सिलसिला शुरू हो जाएगा। रोजाना दो विभागों पर चर्चा संभव है। विनियोग विधेयक 19 मार्च को पारित करने तथा धर्मांतरण समेत अन्य अहम विधेयक 20 मार्च को लाए जाने की संभावना है।
दुर्ग में अफ़ीम की खेती पर कांग्रेस के हमलावर होने कि बड़ी वजह ये भी है कि खेत मालिक भाजपा राइस मिल विंग का प्रदेश संयोजक था, जिसे इस कांड के उजागर होने के तुरंत बाद भाजपा ने सस्पेंड कर दिया था। वह तथा दो और लोग पुलिस रिमांड पर हैं और इस मामले में अभी कई खुलासे होना बाकी हैं। इसलिए कांग्रेस अभी इस मुद्दे को गर्म रखना चाह रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button