आज की खबर
छत्तीसगढ़ में एसआईआर (SIR) का समापन… 2.34 लाख लोगों का दावा-आपत्ति में नाम जुड़ा.. 25 लाख लोग वोटर लिस्ट से बाहर
छत्तीसगढ़ में चुनाव आयोग ने “SIR एसआईआर” अर्थात् मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में आज शनिवार, 21 फ़रवरी अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। अंतिम सूची के अनुसार राज्य में अब कुल 1,87,30,914 पंजीकृत मतदाता हैं। एसआईआर में चली संशोधन प्रक्रिया के दौरान लगभग 25 लाख अपात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।
निर्वाचन आयोग (ECI) ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत जारी की गई अंतिम वोटर लिस्ट में प्रारूप सूची (Draft List) की तुलना में शुद्ध रूप से 2,34,994 नए नाम जुड़े हैं। अर्थात् ऐसे दो लाख चौंतीस हज़ार लोगों की दावा आपत्ति को सही माना गया है, जिनके नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में नहीं थे। अंतिम मतदाता सूची अपलोड कर दी गई है, आप अपना नाम मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।



