राजनीति

पं बंगाल के झारग्राम में सीएम साय का रोड शो, रैलियां… चार सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार, आज रात वापसी

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय समेत भाजपा के देशभर के स्टार प्रचारक चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल पहुँचने लगे हैं। अभी, शनिवार 4 अप्रैल को सीएम साय बंगाल के झारग्राम में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य रोड शो कर रहे हैं और बिनपुर, गोपीवल्लभपुर और नयाग्राम विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन रैलियों में भी शामिल हो रहे हैं।

सीएम शुक्रवार रात कोलकाता पहुँच गए थे और आज विभिन्न क्षेत्रों में रैलियों के बाद वे वापस शनिवार को हीरात 8 बजे रायपुर लौट आएंगे। वे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए चार भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल करवाने और उनके पक्ष में चुनाव प्रचार करने गए हैं। सीएम के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अन्य वरिष्ठ नेता भी बंगाल में चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे हैं। बहरहाल, कोलकाता रवाना होने से पहले रायपुर में मीडिया से बातचीत में सीएम साय ने विश्वास जताया कि इस बार पश्चिम बंगाल में एनडीए (NDA) की सरकार बनेगी।

कोलकाता में सीएम साय ने मीडिया से कहा- आज झारग्राम जिला के हमारे चारों प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। भारी संख्या में लोग नामांकन रैली में पहुंचे। लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। 15 साल की ममता बनर्जी की सरकार से लोग ऊब चुके हैं। 15 सालों में यहाँ केवल अत्याचार हुआ है। यहाँ तक की केंद्र सरकार की किसी भी योजना को अमल में नहीं लाया गया। जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। 15 वर्षों में न तो यहाँ किसी को रोज़गार मिला है न ही हमारी बहन-बेटियों को सुरक्षा मिली है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button