आज की खबर

मैनपाट में बुद्ध प्रतिमा का अनावरण किया सीएम ने… भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन, तीन दिन बाद सीएम की कुछ देर में रायपुर वापसी

छत्तीसगढ़ के हिल स्टेशन मैनपाट में भगवान बुद्ध की सुंदर प्रतिमा का अनावरण बुधवार को सीएम विष्णुदेव साय ने किया है। मैनपाट में तिब्बती बौद्धों की बड़ी संख्या है। मैनपाट के होटल ग्राउंड परिसर में भव्य बुद्ध प्रतिमा का अनावरण और माल्यार्पण कर सीएम साय ने इस पावन अवसर पर आमंत्रण के लिए तिब्बती समुदाय के प्रति आभार प्रकट किया। भाजपा के चिंतन-अभ्यास वर्ग के लिए सीएम साय सोमवार से ही मैनपाट में थे। आज तीसरे दिन वे राजधानी रायपुर के लिए रवाना हुए और शाम को वापस रायपुर पहुंचेंगे।

भगवान बुद्ध की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कई ऐसे स्थल हैं, जहां भगवान बुद्ध की उपासना की जाती है। सिरपुर में बौद्ध, जैन और सनातन परंपराएं एक साथ देखने को मिलती हैं, जो राज्य की समावेशी संस्कृति का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस का स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन भगवान बुद्ध की करुणा, प्रेम और शांति के सिद्धांतों का सजीव प्रतीक है। आज की दुनिया के लिए उनका संदेश नई आशा और सकारात्मकता का स्रोत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैनपाट प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता से भरपूर स्थल है, जो पर्यटकों को रोमांचित करता है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, और राज्य सरकार इसके समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की नवीन औद्योगिक नीति में पर्यटन को विशेष प्राथमिकता दी गई है, और मैनपाट जैसे क्षेत्रों में होम स्टे सुविधा शुरू करने वालों को विशेष प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button