आज की खबर
राष्ट्रपति मुर्मू का जशपुर में सीएम साय ने किया स्वागत… सड़क मार्ग से गुमला गईं, वहाँ से रांची रवाना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मंगलवार को संक्षिप्त प्रवास पर छत्तीसगढ़ में जशपुर आईं। सीएम विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू और सीएम साय ने गुमला में अंतर्राज्यीय जन संस्कृति समागम ‘कार्तिक जतरा’ में शिरकत की। राष्ट्रपति मुर्मू विशेष विमान से आज सुबह जशपुर पहुंचीं। वे सड़क मार्ग से गुमला गईं और कार्तिक जतरा में भाग लेने के बाद दोपहर करीब 1 बजे राष्ट्रपति रांची रवाना हो गईं, जहां वे तीन दिनों के दौरे पर आई हुई हैं।
सीएम विष्णु देव साय भी आज जशपुर में हैं। वे सुबह करीब 11 बजे झारखंड गए और कार्तिक उरांव की मूर्ति पर श्रद्धांसुमन अर्पित किए। इसके बाद वे अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक संगम समारोह में हिस्सा लेने के लिए बगीचा, रायडीह पहुंचे और वहां से जशपुर लौट रहे हैं।



