आज की खबर

सीएम जनदर्शन गुरुवार 8 जनवरी को दोपहर 12 बजे से सिविल लाइंस सीएम हाउस में… सीएम के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और कुछ सचिवों की उपस्थिति भी संभव

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइंस रायपुर में कल 8  जनवरी, गुरुवार को दोपहर 12 बजे से जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेशभर के आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका निराकरण करेंगे। पिछले जनदर्शनों में सीएम साय को आम लोगों के समस्याओं से जुड़े कितने आवेदन अब तक मिले और उनका क्या निराकरण हुआ, सीएम सेक्रेट्रिएट में प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और टीम ने बुधवार तक इसकी समीक्षा कर ली है तथा गुरुवार को होने वाले जनदर्शन के लिए फूलप्रूफ सिस्टम को अंतिम रूप दे दिया है। जनदर्शन के दौरान इस बार सीएम के प्रमुख सचिव और कुछ सचिवों के भी उपस्थित रहने की खबर है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार सीएम विष्णु देव साय जनदर्शन के अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button