एनालिसिस

छत्तीसगढ़ के आईजी रतनलाल डांगी सस्पेंड… युवती ने लगाए हैं आरोप, शासन ने गंभीर माना

छत्तीसगढ़ के 2003 बैच के आईपीएस तथा आईजी रतनलाल डांगी को राज्य शासन ने गुरुवार, 26 मार्च को सस्पेंड कर दिया है। आईजी डांगी पर एक विवाहित युवती ने लगभग तीन माह पहले गंभीर आरोप लगाए थे। कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद युवती पिछले कुछ दिन से पुलिस अफसरों में चक्कर लगा रही थी। सोशल मीडिया में उसके इंटरव्यू चलने लगे थे, जिनमे वह दबाव में कार्रवाई नहीं होने की बात कह रही थी। इसी बीच, आज शासन ने आईजी डांगी को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। उनके आचरण को शासन की छवि धूमिल करनेवाला बताते हुए शासन ने यह कार्रवाई की है।

Screenshot
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button