आज की खबर

ओलंपिक में गोल्ड पर केंद्र सरकार से खिलाड़ी को 75 लाख रुपए…छत्तीसगढ़ में 4 गुना यानी 3 करोड़ रुपए इनाम

पेरिस ओलंपिक में देश के खिलाफ सिर्फ 6 मैडल हासिल कर पाए, जिसमें गोल्ड मैडल एक भी नहीं है। केंद्र सरकार ओलंपिक में  गोल्ड मैडल जीतने वाले खिलाड़ी को 75 लाख रुपए बतौर इनाम देती है। छत्तीसगढ़ इससे एक कदम आगे बढ़ गया। सीएम विष्णुदेव साय ने गुरुवार को घोषणा की कि प्रदेश का जो खिलाड़ी आने वाले समय में ओलंपिक में गोल्ड मैडल लाएगा, उसे बतौर पुरस्कार 3 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। यह राशि केंद्र की तुलना में चार गुना है। यही नहीं, सिल्वर मैडल पर 2 करोड़ रुपए और ब्रांज मैडल पर 1 करोड़ रुपए का पुरस्कार छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी को दिया जाएगा। इतना ही नहीं, खिलाड़ियों की सुविधा के लिए रायपुर में जल्दी ही लक्ष्मी बाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान का ऑफ सेंटर भी शुरू किया जाने वाला है। साथ ही, खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ में जल्दी ही सरकार ‘‘क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना‘‘ शुरू करने जा रही है। सीएम साय ने यह घोषणाएं रायपुर में राज्य खेल अलंकरण समारोह में की। इस समारोह में उनके साथ स्पीकर डा. रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ कई मंत्री-विधायक मौजूद थे।

सीएम साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 5 साल से राज्य में राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन नहीं हुआ। खिलाड़ियों की पीड़ा महसूस करते हुए प्रदेश सरकार ने राज्य खेल अलंकरण समारोह पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस समारोह में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप वर्ष 2021-22 तथा वर्ष 2022-23 के विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया गया है। यही नहीं, सम्मानस्वरूप उनके बैंक अकाउंट में कुल मिलाकर 1 करोड़ 36 लाख रुपए की इनामी राशि भी ट्रांसफर की गई है।

समारोह में 2021-22 के शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 6, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 6, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 2, शहीद पंकज विक्रम सम्मान के लिए 11, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 5 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसी तरह, 2022-23 के शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 4, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 7, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 1, शहीद पंकज विक्रम सम्मान के लिए 15, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 5 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 24 खिलाड़ियों को ट्राफी दी गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button